फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार करते पकड़े जाने पर सात साल तक कैद और जुर्माने का प्रावधान : रांगड़ा

Tue, 10 Nov 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सर्दियों में घोरल, काकड़, जंगली सुअर और विभिन्न पक्षियों के निचले क्षेत्रों की ओर आने की संभावना को देखते हुए वन मंडल नाचन ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी मुनीष रांगड़ा ने कहा कि वन्यजीवों का शिकार करते पकड़े जाने पर सात साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है। सभी वन परिक्षेत्रों में गश्त तेज कर शिकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने वन्य जीव भोजन की तलाश में निचले जंगलों और खेतों तक पहुंच सकते हैं। वन्यजीवों को मारने के अलावा फंदा लगाना, जहर देना, अंडे उठाना और घोंसले नष्ट करना भी अपराध है। सामान्य उल्लंघन पर तीन साल तक कैद या एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर मामलों में तीन से सात साल तक कैद और कम से कम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। शिकार में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं।
वन विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से जंगलों में शिकार या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें