फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थाची कॉलेज बंद करने की तैयारी के बीच विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अनशन और आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। थाची कॉलेज को बंद करने की तैयारी के बीच ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज को बंद किया गया तो वे अनशन पर बैठेंगे और सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन छेड़ेंगे।
युवा समाजसेवी बंटी सराजी और उनकी टीम शिवा ने संघर्ष का एलान करते हुए कहा कि यह कॉलेज 10 पंचायतों का केंद्र बिंदु है और वर्तमान में यहां 83 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज बंद होने से सैकड़ों परिवार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थाची के पूर्व प्रधान हीरा लाल तथा ग्राम पंचायत भनवास की पूर्व प्रधान बंती देवी ने भी प्रस्तावित निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शैक्षणिक धुरी है। स्थानीय लोगों डोले राम, रोशन लाल, चंदू लाल और खिम सिंह ने बताया कि यदि कॉलेज बंद होता है तो विद्यार्थियों को 80 से 100 किलोमीटर दूर कुल्लू, मंडी और बंजार जैसे स्थानों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ेगा। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और दूरदराज क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें