शहर की इंदिरा मार्केट छत पर अस्थायी दुकानें लगाने पर व्यापारी भड़क गए हैं। छत पर अस्थायी दुकानें लगाने पर इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन मार्केट छत्त पर किसी भी तरह की अस्थायी दुकानें लगाने के विरोध में हैं।
एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर मामले को लेकर चर्चा की और निर्णय लिए। अस्थायी दुकानें नहीं हटाने की सूरत पर एसोसिएशन कल वीरवार को दुकानें बंद रखेगी। पूर्व में भी इंदिरा मार्केट की छत्त पर अस्थायी दुकानों लगाने का विरोध हो चुका है। जिन्हें बाद में दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। अब इंदिरा मार्केट छत्त पर हैंडलूम क्रॉफ्ट की अस्थायी दुकानें लगाई हैं। जिनमें स्थानीय बुनकरों व स्वयं सहायता समूह के बनाए गए प्रॉडक्ट बेचे जाते हैं। वहीं, इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन मार्केट की छत्त पर अस्थायी तौर पर लगाई जा दुकानों का विरोध कर रहा है। एसोसिएशन का तर्क है कि छत्त पर अस्थायी दुकानें लगने से व्यापारियों को घाटा हो रहा है।
छत्त पर किसी भी तरह की अस्थायी दुकानें व्यापारी वर्ग के हित में नहीं है। मामले को लेकर दोपहर बाद एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिलने जा रहा था। इस बीच वह हैंडलूम क्रॉफ्ट के अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ करने पहुंच गए। व्यापारियों ने इंदिरा मार्केट छत्त पर ही विरोध प्रदर्शन कर नारेेबाजी की।
एसोसिएशन के प्रधान भगवंत सिंह ने बताया कि पूर्व में अस्थायी दुकानें लगने पर प्रतिनिधिमंडल को डीसी मंडी ने आश्वासन दिया था कि इस तरह की दुकानें नहीं लगेंगी और अब स्वयं डीसी मंडी ही अस्थायी स्टॉल का शुभारंभ कर रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रशासन को चेताया है कि अस्थायी स्टॉल को इंदिरा मार्केट छत से हटाया जाए अन्यथा वीरवार को दुकानें बंद रखी जाएंगी। विरोध स्वरूप चक्का जाम जैसा कदम उठाया जा सकता है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि अस्थायी दुकानों को हटाया जाए और भविष्य में किसी को अस्थायी दुकानें न लगाने की परमिशन न दी जाए। प्रदर्शन में स्वर्णकार एसोसिएशन मोती बाजार से आशुतोष चोपड़ा, कपड़ा एसोसिएशन से ईश्वर सिंह, इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन से भगवंत सिंह, तिलकराज शर्मा, अशोक शर्मा, विक्की, अतुल वैद्य, सन्नी जस्वाल, भौलू सैनी, राजेंद्र पुरी और अन्य मौजूद रहे।