छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। युवा कांग्रेस मंडी के जिलाध्यक्ष निखिल ठाकुर की अगुवाई में बुधवार को एलएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवा साथियों ने भाग लिया तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान छात्रों के अधिकारों पर कथित हमलों, शिक्षा व्यवस्था की स्थिति और केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विरोध स्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि देश का युवा और छात्र वर्ग अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है और शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों के मुद्दों को उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।