फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क पर क्रशरों से निकले भारी भरकम वाहनों का विरोध, तीन घंटे किया चक्का जाम

विज्ञापन
गोहर न्योरी सड़क पर चक्का जाम हटाती पुलिस। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गोहर न्योरी सड़क पर ग्रामीणों ने किया समस्या को लेकर बवाल
विज्ञापन

एसडीएम ने हल्के वाहनों की दी अनुमति, प्रशासन जल्द संयुक्त बैठक कर निकालेगा स्थायी समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर न्योरी सड़क मार्ग पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से सड़क क्षतिग्रस्त होने और लोगों के मकानों को खतरा उत्पन्न होने पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान कुफरीधार के पास स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित कुछ स्थानीय क्रशरों से निकलने वाले भारी वाहन लगातार इस सड़क से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क बुरी तरह टूट गई है। सड़क किनारे बसे लोगों के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही स्कूली बसों समेत अन्य छोटे वाहनों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें चक्का जाम का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और सड़क की मरम्मत करवाई जाए। पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम देवीराम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। एसडीएम ने थाना प्रभारी देवराज और विभाग के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद गोहर न्योरी सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए फिलहाल हल्के वाहनों को चलाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लोक निर्माण विभाग, क्रशर मालिकों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि अब सड़क और लोगों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें