फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्पार्कल पब्लिक स्कूल चैलचौक के होनहार नवाजे

विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के स्पार्कल पब्लिक स्कूल चैलचौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नौनिहाल। सं
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के स्पार्कल पब्लिक स्कूल चैलचौक में प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में आयुष विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. आरपी ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नौनिहाल विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर नृत्य कर समां बांधा। स्कूल के मुख्य अध्यापक जितेंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा का अर्थ केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कार, जागरूकता, आचरण, व्यावहारिक बनना है। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष भर आयोजित स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें आरव, कृषिका, सान्वी, काशवी, कार्तिक, नायरा, धृतिल, नवीश, हिमानी, निकित, वेदांतिका, अथर्व, धितिका, शांडिल्य, नोवित, इशिका, दिव्यांश, मोक्षिता, शांडिल्य, रिधि सहित अन्य मेधावियों को स्मृतिचिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें