जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के विभिन्न रोगी वार्डों में दाखिल मरीजों को सर्द मौसम में अब गर्म पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। सामाजिक संस्था रोटरी के आह्वान पर दानी सज्जनों ने गर्म पानी के आरओ प्लांट को स्थापित कर मुख्य चिकित्साधिकारी मंडी ने इसका उद्घाटन कर मरीजों को इस्तेमाल के लिए सौंप दिया है।
करीब 50 हजार रुपये इस प्लांट पर खर्च किए गए हैं। अस्पताल में गर्म पानी के प्लांट की सुविधा पहले न होने से उपचाराधीन मरीजों को निजी दुकानों से गर्म पानी लेने के लिए दाम चुकाने पड़ते थे। अस्पताल के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। रोटरी के सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर ने बताया कि इससे पहले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौक, अस्पताल परिसर, चौंतड़ा, मच्छयाल में रोटरी क्लब के माध्यम से वाटर कूलर की सौगात दी है। संवाद