लडभड़ोल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत संस्थान
- फोटो : संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य हकीकत राय ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य आकर्षण में पुरस्कार वितरण शामिल रहा। मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में मुख्य रूप से जगदीश मौर्य, अक्षित, शगुन, शिवांश, अर्णव, सृष्टि, निशांत, सोनिया बीबी, गरिमा, दिव्यांश, काशिका, अथर्व, रिशु भाटिया, पायल, प्रिंस, पलक ममाणिया और आशिता शामिल रहे। मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही विद्यार्थी अपने व्यक्तिगत जीवन को सफल बनाने के साथ एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने वर्तमान दौर में युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी और उन्हें स्वस्थ व अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
000