फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के नजदीक सोमवार को एक हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। वार्ड नंबर चार के गांव सलाह डाकघर भोजपुर में एक मकान के डंगे का निर्माण चल रहा था। काम के दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई और मजदूर संजू (30) पुत्र छोटे लाल, निवासी डलवा रूहिदा तहसील और जिला बदायूं उत्तर प्रदेश दीवार के मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मजदूर को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहत और बचाव कार्य के लिए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण, थाना प्रभारी कमलकांत, पुलिस दल, होमगार्ड और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे को हटाया गया, लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें