कोटली स्कूल में मेधावी छात्र को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
कोटली (मंडी)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में अधीक्षक कुलदीप ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डाॅ. प्रतिभा वैद्य ने बताया कि समारोह का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया। इसमें सैण, समराहन, निचली सुराड़ी और सलेतर विद्यालय के बच्चे शामिल रहे।
समारोह में सालभर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी कम से कम करने की सलाह दी। समारोह में रोहित और राधिका बेस्ट एनसीसी कैडेट, अमित और तन्वी बेस्ट एनएसएस वालंटियर, दीपिका बेस्ट ईको क्लब वॉलंटियर, दीक्षित बेस्ट स्काउट अवार्ड से सम्मानित किए गए। संवाद