फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रियंका की नृत्य प्रस्तुति वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की एमएससी बाटनी की छात्रा प्रियंका ने जयति जय मम: भारतम् नृत्य शैली में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

यह प्रस्तुति 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ इंडिया गेट दी थी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभर के छात्रों ने 53 पारंपरिक नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दीं। प्रियंका का अद्वितीय योगदान विशेष रूप से उभरा। उन्होंने रिकॉर्ड बुक में स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने प्रियंका और बॉटनी विभाग को उपलब्धि पर बधाई दी। बाटनी विभागाध्यक्ष डाॅ. लखवीर सिंह एवं संकाय सदस्य डाॅ. ममता शर्मा, हितेश कुमार और जगदीप वर्मा ने भी प्रियंका को उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें