फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी में प्रियंका शर्मा की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीयू में सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। निबंध लेखन में पारुल ने प्रथम स्थान, पल्लवी ने द्वितीय तथा आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों एवं सुरक्षित व्यवहार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में प्रियंका शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान, विशाल गुलेरिया की टीम ने द्वितीय स्थान तथा पल्लवी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रेबेला ने प्रथम, हिमांशी शर्मा ने द्वितीय तथा विशाल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं एक मौन महामारी का रूप ले चुकी हैं, जिनमें प्रतिवर्ष लगभग दो लाख लोगों की जान जाती है और देश को बहुमूल्य मानव संसाधन के नुकसान के कारण भारी आर्थिक क्षति होती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से यातायात नियमों के पालन तथा जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें