फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवी-देवताओं की मौजूदगी में कुथाह मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुच्छियों और जड़ी-बूटियों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध मेले में जुटे व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध जिला स्तरीय कुथाह मेले का शुक्रवार को देवी-देवताओं की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ हुआ। उपायुक्त मंडी ने पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। सात दिवसीय यह मेला 30 मई तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में महामाया देवी माता तुंगासी, तुगाधार देवभूजा ऋषि और देवनारायण बैला का पारंपरिक स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति के प्रतीक हैं और सभी को इन्हें संजोने व शांति, भाईचारा तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कुथाह मेला जंगली जड़ी-बूटियों और गुच्छियों के व्यापार के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां देश-विदेश से व्यापारी पहुंचते हैं। ग्रामीणों द्वारा एकत्रित वन उत्पादों की यहां खरीद-बिक्री होती है। मेले के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें