फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के समीप निजी बस हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जाम से थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के बस स्टैंड के समीप देर शाम पांच बजे एक निजी बस हांफ गई। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सरकाघाट सड़क और मंडी-पठानकोट हाईवे पर भी यातायात ठप होने से वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी पठानकोट हाईवे से बस स्टैंड जा रही निजी बस अचानक का टायर पंचर हो गया। इससे बस सड़क पर ही खड़ी हो गई। सड़क पर यातायात प्रभावित होने से शाम के समय शैक्षणिक संस्थानों और ऑफिस से घर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लगी रही।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाधित यातायात को सुचारु करने में जुट गई। बस का टायर ठीक होने के बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शहर के बस स्टैंड के समीप एक निजी बस के हांफने से सरकाघाट और मुख्य बाजार की सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसे पुलिस ने दुरुस्त करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें