फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर बाजार में संकीर्ण मोड़ में हांफी निजी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जोगिंद्रनगर बाजार के संकीर्ण मोड़ पर एक निजी बस वीरवार को हांफ गई। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बस में सवार यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

बस स्टैंड से मंडी की ओर जा रही निजी बस शहर के पेट्रोल पंप के समीप दोपहर के समय अचानक तकनीकी खामी के चलते बीच सड़क पर खड़ी हो गई। करीब 30 मिनट शहरभर में यातायात व्यवस्था चरमरा जाने से पैदल गुजरने वालों को भी परेशान होना पड़ा। उधर, एसएचओ सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें