फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वृद्धजनों को सम्मानित कर मनाया श्रद्धा पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल की ओर से वीरवार को बल्ह क्षेत्र के हिमाचल धाम आश्रम गागल में श्रद्धा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मिशन के 15 कर्मठ कार्यकर्ताओं को फूलों के हार पहनाकर उन्हें कंबल और मिठाई भेंट की गई। मंडल के प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर संगीतज्ञ प्रवीण कपिला सांस्कृतिक दल ने गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

उन्होंने इतना कौन करेगा मां-बाप से जितना पाया, गुरु मेरी पूजा गुरु गोविंद गुरु मेरा परम ब्रह्म, ओ मां तुझ बिन सूना आंगन आदि भजन प्रस्तुत किए। सुरेश गुप्ता ने डूबतो को बचा लेने वाले मेरी नईया है तेरे हवाले, दिव्य सैनी ने हे मेरे सतगुरु प्रणाम बार-बार, मेहर चंद ने मुझको माधव का सहारा मिल गया, पूनम सैनी ने गुरु का हुआ गुरु का रहूंगा रोके जमाना, चाहे रोके खुदाई, दलीप सैनी ने सतगुरु मैं तेरी पतंग हवा बिच उड़दी जावांगी भजन प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें