पंडोह (मंडी)। क्षेत्र की स्प्रेई पंचायत के पंचायत भवन में चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना बीते रविवार रात की बताई जा रही है। शातिरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा एक प्रिंटर चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार पंचायत भवन में किसी भी प्रकार का अन्य कीमती सामान मौजूद नहीं था।
भवन के अंदर रखा फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है। शातिर केवल प्रिंटर ही अपने साथ ले गए। पंचायत प्रधान लोकपाल ने बताया कि जब वह सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर एक प्रिंटर गायब मिला। इसकी सूचना पंडोह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है। आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। संवाद