फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बाबू राम कौंडल की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में संघ ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों में शिक्षा विभाग के फरमानों से भारी रोष है। प्राथमिक शिक्षक पांच अक्तूबर को उपमंडल स्तर पर रोष प्रदर्शन करेंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ मंडी की वर्चुअल बैठक जिलाध्यक्ष बाबू राम कौंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के सभी 25 खंडों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग की ओर से रोज नए-नए फरमान जारी करने पर आक्रोश प्रकट किया। निर्णय लिया कि आगामी रविवार को जिलेभर में उपमंडल स्तर पर प्राथमिक शिक्षक संघ रोष रैली निकालेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष बाबू राम कौंडल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर शिमला में अनशन किया। 43वें दिन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के संघ की मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद अनशन को समाप्त किया था। खेद की बात है कि आज दिन तक संघ की मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विभाग की ओर से क्लस्टर सिस्टम के फरमान जारी कर प्राथमिक शिक्षा के ढांचे को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षकों में भारी रोष है। कहा कि अब मंडी जिले के सभी 25 शिक्षा खंडों के शिक्षक 5 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे रोष प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में प्रदेश के मुख्य संरक्षक राम सिंह राव, जिला महासचिव अतुल लखनपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें