फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के अध्यक्ष इंद्र सिंह भारद्वाज, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमराज ने कहा है कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिमला में 23 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठा है।
विज्ञापन

अभी तक प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के किसी अधिकारी ने अनशन पर बैठे लोगों से कोई वार्ता नहीं की है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है। संघ की मांगों पर अगर गौर नहीं किया तो प्राथमिक शिक्षक संघ आमरण अनशन शुरू करने से भी गुरेज नहीं करेगा।
प्राथमिक शिक्षक अपने मोबाइल और नेटवर्क का प्रयोग करके सभी ऑनलाइन शिक्षण, एमडीएम, ऑनलाइन अटेंडेंस सहित सभी कार्य कर रहे हैं। अब जब सरकार हमारी बातें नहीं मान रही है तो हम अपने मोबाइल और डाटा का प्रयोग नहीं करेंगे। 15 दिन का अल्टीमेटम और एडवोकेट के माध्यम से सात दिन का लीगल नोटिस शिक्षा विभाग को दिया है। उसके बाद ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार करेंगे। मांग उठाई कि जो साथी सस्पेंड किए गए हैं उनको तुरंत बहाल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें