जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी में नवंबर-दिसंबर में भारी बर्फबारी होने से विद्युत उपभोक्ताओं को ब्लैकआउट से बचाने के लिए जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल मुस्तैद हो गया है। बर्फबारी प्रभावित द्रंग हलके के दुर्गम क्षेत्र राजगुंधा, दयोट और बड़ागांव में अभी से ही बिजली के पोल पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है।
जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल के अधीन आने वाले करीब 830 ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए 300 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती कर प्रत्येक उप मंडल में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के तार और खंभे भिजवा दिए गए हैं। ऐसे में अगर भारी बर्फबारी के दौरान कोई नुकसान होता है तो उसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा।
उपमंडल पधर, बरोट, मकरीड़ी, लडभड़ोल, चौंतड़ा प्रथम और द्वितीय के करीब 55 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली का पूरा भार दिलाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया है।
...
विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के उपभोक्ताओं को शीतकालीन मौसम में बिजली की मांगानुसार आपूर्ति करने के लिए बिजली बोर्ड ने क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है। सर्दी में बिजली का संकट न गहराए, इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
-पूर्ण चंद, अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर
000