फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विशेष स्वच्छता अभियान की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। विशेष स्वच्छता अभियान दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। खंड विकास अधिकारी गोहर के निर्देश पर छह पंचायतों का चैलचौक को क्लस्टर बनाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल, स्कूली बच्चों के साथ बैठक कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत और स्कूलों में जागरुकता कैंप लगाया गया। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान, एनएसएस वालंटियर, युवक मंडल, महिला मंडल के सदस्य तथा वार्ड मेंबर की संयुक्त पर्यवेक्षक टीम का गठन किया गया। सुबह 9:30 बजे चैलचौक स्कूल और 10:30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर नेहरा, 11:30बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर तथा 12:30 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल गोहर में स्वच्छता की तैयारी को लेकर बैठक की। समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी योगराज ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिश-निर्देश जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें