फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एसडीएम अलीशा चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग सहित सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित होने वाले समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें