फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम रोहन में राष्ट्रीय मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक अचला कुमारी ने महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव और प्रसव के बाद की देखभाल से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भ ठहरने के तुरंत बाद स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण करवाना जरूरी है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार स्वास्थ्य जांच और समय पर टीडी का टीका लगवाना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित जांच कराने और संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें