फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईद उल अजहा पर सुंदरनगर में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिदों में अता की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र में वीरवार को ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी।

भोजपुर स्थित जामा मस्जिद सहित पुंघ, घाढ़ा और डीनक डगराई की मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मौलाना सनावर ने बताया कि ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह नौ बजे से पहले अदा की गई। उन्होंने लोगों को भाईचारे, आपसी प्रेम और मानवता का संदेश देते हुए समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

ईद के अवसर पर मस्जिदों के बाहर भी उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में पर्व की रौनक रही और लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें