सुंदरनगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला मंडी इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडी इकाई ने प्रदेश सरकार से 2016 के पे स्केल के एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग की है। रविवार को धनोटू में महासंघ की बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासंघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री दर्शन लाल ने कहा कि 2016 में मिले पे स्केल के बकाया एरियर का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
इस दौरान महासंघ नई जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। वीर भगत की देखरेख में हुए चुनाव में प्रकाश कौशल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला महामंत्री वीरेंद्र चंदेल, अतिरिक्त महामंत्री विशाल आजाद व सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष जय सिंह, जिला संगठन मंत्री नरेश ठाकुर, सह संगठन मंत्री की गिरधारी लाल व ओमचंद को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा दयाराम कौंडल को मीडिया प्रभारी, शिक्षक सम्मान आयाम प्रभारी मुरारी लाल, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ प्रमुख नरेश शर्मा तथा प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश कुमार को बनाया गया है।
वहीं, जिला कार्यकारिणी सदस्यों में बृजलाल, मान सिंह, नरेश कुमार, गोपाल चंद, बोधराज के साथ मार्गदर्शक मंडल में खेमचंद को शामिल किया गया है। इस अवसर पर महासंघ के प्रांत कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि शर्मा व गौरव शर्मा भी मौजूद रहे।