फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों-उपप्रधानों को आज दिलाई जाएगी शपथ

विज्ञापन
मंडी में नवनिर्वाचित उपप्रधान शपथ लेते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में ग्राम पंचायतों के गठन के पहले चरण में ग्राम प्रधानों और उपप्रधानों को रविवार 24 जनवरी को संबंधित विकास खंडों में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलाने के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि करसोग में कॉलेज सभागार में, बल्ह में ब्वायज स्कूल भंगरोटू, पधर में डलाह पंचायत का सभागार, सराज में बागवानी महाविद्यालय सभागार, सरकाघाट में बचत भवन में सुबह 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी।
गोहर में डिग्री कॉलेज बासा में दोपहर बाद 2 बजे प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जोगिंद्रनगर उपमंडल में चौंतड़ा में बीडीओ कार्यालय सभागार में 27 जनवरी को शपथ दिलाने का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें