फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी कर रही छात्रा आंचल बनीं रक्तल बघैल पंचायत प्रधान

विज्ञापन
लडभड़ोल में 21 साल की आंचल कुमारी बनी रक्तत बघैर पंचायत की प्रधान। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत चुनावों में युवाओं ने भी दिलचस्पी दिखाई है। खासकर युवतियों में चुनाव लड़ने और समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा भरा है। बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही आंचल ने ग्राम पंचायत रक्तल बघैल से प्रधान पद का चुनाव जीता है।
विज्ञापन

आंचल की उम्र महज 21 साल चार माह है। वह जिले की सबसे कम उम्र की दूसरी युवा प्रधान हैं। इससे पहले 2016 में जबना चौहान महज 21 साल 2 महीने की उम्र में प्रधान चुनी गई थीं। 2021 के पंचायत चुनावों में सराज से खीरामणी भी युवा प्रधान बनी हैं। वह 21 साल 10 महीने की हैं। आंचल जोगिंद्रनगर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
रक्तल बघैल पंचायत इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित थी। आंचल ने भी बतौर प्रधान पद का नामांकन भरा। उनके मुकाबले एक अन्य महिला रीता देवी मैदान में थी। रीता देवी को 239 वोट मिले जबकि आंचल को 281 वोट मिले हैं। आंचल ने 42 वोटों से जीत दर्ज की है। आंचल ने कहा कि अपनी पंचायत के विकास में वह कभी पार्टी को बीच में नहीं लेकर आएंगी, बल्कि पूरी पंचायत का एक समान विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें