फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एफपीओ की ध्वाली क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष चुने गए प्रभा दयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम राज को उपाध्यक्ष और राजमल को चुना सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) ने ध्वाली क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया। इसमें प्रभा दयाल को अध्यक्ष, भीम राज शर्मा को उपाध्यक्ष और राजमल को सचिव चुना। ओम चंद को एफपीओ वर्किंग कमेटी के लिए प्रतिनिधि चुना गया। बैठक की अध्यक्षता एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने की और वर्किंग कमेटी के सदस्य मेहर सिंह पठानिया और खेम राज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में ध्वाली क्षेत्रीय कमेटी के तहत ग्राम पंचायत ध्वाली, तनेहड़, बिंगा और समौड़ के आरली और पारली परयाल में जून तक 100 शेयर होल्डर्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। क्षेत्र में शिवा परियोजना के तहत लगे पौधों से तैयार हो रहे फलों के भंडारण और उन्हें मंडियों तक पहुंचाने के लिए पैकिंग और मार्केटिंग की व्यवस्था एफपीओ के माध्यम से करने के लिए परियोजना तैयार की जाएगी। इससे फलों की मार्केटिंग सही तरीके से हो सकेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। हल्दी की खेती का भी क्लस्टर तैयार किया जाएगा। एफपीओ के सभी प्रकार के उत्पादों की बिक्री के लिए सेल्ज सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया। इस सेंटर के माध्यम से किसानों को जैविक और रसायनिक खाद, बीज और अन्य उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें