फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 45 करोड़ की सिंचाई योजना पर बिजली का ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
5 साल बाद भी 132 केवी और 33 केवी सब-स्टेशन का काम अधूरा
विज्ञापन

बिजली बोर्ड का दावा 3-4 महीने में शुरू होगी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर-जोगिंद्रनगर सीमा पर कांडापतन पुल के पास पूर्व भाजपा सरकार और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के कार्यकाल में 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कांडापतन-बरोटी-मंडप-जोढन सिंचाई योजना पिछले पांच वर्षों से विद्युत आपूर्ति के अभाव में किसी काम नहीं आ रही है। योजना का 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन बिजली न मिलने के कारण इसकी मशीनरी धूल फांक रही है। योजना शुरू होने से धर्मपुर के खाहला क्षेत्र की 10 पंचायतों सहित जोढन, लौंगणी और हुक्कल पंचायतों के हजारों किसानों को लाभ मिलना था।
वहीं, वर्ष 2020 में शुरू हुआ 132 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य भी पांच साल बाद अधूरा पड़ा है। इस संबंध में जल शक्ति मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि विभाग ने 30 जून, 2021 को 33 केवी सब-स्टेशन के लिए बिजली बोर्ड के पास 6.10 करोड़ रुपये जमा करवाए थे। इसके बावजूद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध न होने से सिंचाई योजना की टेस्टिंग और शुभारंभ का कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता त्रिलोक कपूर ने बताया कि 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी तीन से चार महीनों के भीतर काम पूरा कर सिंचाई योजना के लिए बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें