फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शहर में बिजली कट समस्या हुई दूर : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा है कि मंडी शहर में बिजली कट समस्या को दूर कर लिया गया है। हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण 9 मील (पंडोह) क्षेत्र के पास स्थित 132 केवी डबल सर्किट (बिजनी-लारजी-कांगू) एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइन का टावर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। यह लाइन मंडी विद्युत मंडल के लिए प्रमुख विद्युत स्रोत थी।
विज्ञापन

इसे सोमवार को पुनः चालू कर दिया है। कहा कि शानन-बिजनी 66 केवी लाइन तथा 33 केवी रत्ती-मेडिकल कॉलेज-बड़सू-बिजनी लाइन के माध्यम से भी मंडी मंडल को वैकल्पिक स्रोतों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कहा कि बिजली की सुचारु व्यवस्था होने की वजह से अब पड्डल का पंप हाउस निरंतर कार्य कर रहा है और जितना पानी मंडी शहर के लिए चाहिए वह उपलब्ध हो रहा है। ऊहल ग्रैविटी योजना अभी भी भूस्खलन होने की वजह से बार बार क्षतिग्रस्त हो रही है। उधर, विद्युत मंडल मंडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि राज्य विद्युत बोर्ड विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें