फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोलथरा-सरकाघाट मार्ग पर गड्ढे दे रहे हादसों को बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से नहीं हुआ पैच वर्क, मिट्टी डालकर की जा रही खानापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। टिहरा-चोलथरा-सरकाघाट बाया कोठी-रसैन सड़क मार्ग पिछले काफी समय से हालत खस्ता है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों ने इसे सड़क के बजाय खतरनाक जोन में तब्दील कर दिया है। आलम यह है कि हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की जान जोखिम में है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग पिछले तीन वर्षों से गहरी नींद में सोया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन साल से सड़क पर नाममात्र का पैच वर्क तक नहीं किया। विभाग केवल गड्ढों में मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत की खानापूर्ति करता है, जो पहली ही बारिश में बह जाती है और समस्या फिर जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की इस गंभीर स्थिति को लेकर क्षेत्र के पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष है। पूर्व बीडीसी सदस्या कुसुम, पूर्व प्रधान विजय कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य संजीव कुमार और पूर्व उप प्रधान संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की हालत में सुधार नहीं किया तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी। उधर, विभागीय कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया चोलथरा से बहल तक सड़क की टारिंग का टेंडर हो चुका है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें