फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुफरी स्कूल में 8 प्रवक्ताओं के पद खाली, अभिभावकों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 05 Sep 2024 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में स्कूल परिसर में किया प्रदर्शन, सरकार से पदों को भरने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र दूंधा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में प्रवक्ताओं के 8 पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे परेशान अभिभावकों ने वीरवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, एसएमसी प्रधान एवं पंचायत उपप्रधान ओपी ठाकुर के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएमसी प्रधान ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार से उपरोक्त रिक्त पदों को भरने की कई बार मांग और प्रस्ताव भी भेजे गए, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग ने खाली पदों को नहीं भरा है। स्कूल में मौजूदा समय में इतिहास, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, हिंदी, अर्थशास्त्र, आईपी और फिजिक्स के प्रवक्ता नहीं हैं। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक और कार्यालय क्लर्क के पद रिक्त पड़े हैं। मौके पर पहुंची इंद्रा देवी, सुनीला देवी, सुनीता देवी, किरणा देवी, मनसा देवी, अंजली राणा, कमलेश कुमारी, अंजना देवी, लता देवी, दीपा, मंजू, दलीप, सिंह, हेम सिंह व देवी सिंह की मौजूदगी में ओपी ठाकुर ने चेतावनी दी कि जल्द प्रवक्ताओं के पद नहीं भरे तो एसएमसी अध्यक्ष और जिला परिषद के नेतृत्व में चक्का जाम किया जाएगा। लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अनुरोध किया कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें तथा खाली पदों को तुरंत भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें