फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डाक कर्मचारियों ने मांगों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारतीय डाक कर्मचारी संघ (बीपीईए) समूह-सी सेंट्रल वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विभागीय नीतियों व संगठन को मजबूत बनाने संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रवीन कुमार सलूरिया को कर्मचारी संगठन समूह सी का सर्किल सचिव नियुक्त किया गया। संगठन अध्यक्ष नवनीत ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। नव-निर्वाचित सर्किल सचिव प्रवीन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें