जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाकर बड़ी राहत प्रदान की है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ आशिफ पुत्र मसीता गांव रत्नापुर, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस ने करीब एक माह तक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ दिलाया।
हालत में सुधार आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर उसे परिजनों से मिलाकर खुशियां लौटाई हैं। पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस चौकी बस्सी के बनवार गांव में करीब एक माह पहले एक अज्ञात व्यक्ति के भटकने की सूचना पुलिस को मिली थी।
उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। हालत में सुधार आया तो उसके परिजनों को भी खोज लिया। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा, डीएसपी पधर देवराज ने स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। संवाद