फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से 21 मई तक पड्डल ग्राउंड में होगी पुलिस भर्ती

Sat, 23 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से जिला मंडी में पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आठ से 21 मई तक पड्डल ग्राउंड में सुबह छह बजे से ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला में 175 पुरुष और 44 महिला कांस्टेबल पद के अलावा पहले की शेष कांस्टेबल पद की रिक्तियों की भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आठ से 21 मई तक पड्डल ग्राउंड में शारीरिक परीक्षण होगा। आठ मई को बल्ह तहसील, नौ मई को बल्ह और सरकाघाट तहसील, 10 मई को सरकाघाट और करसोग, 11 मई को करसोग व सुंदरनगर, 12 मई को सुंदरनगर तहसील के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। 13 मई को पधर व संधोल, 14 मई को थुनाग व जोगिंद्रनगर, 15 मई को जोगिंद्रनगर व चच्योट, 16 मई को सदर, 17 मई को संधोल, कोटली, लड़भड़ोल, औट व 18 मई को बल्द्वाड़ा व जिला के सभी कांस्टेबल चालक पद के अभ्यर्थियों के साथ पांच स्पोर्ट्स कोटा के अभ्यर्थियों व सरकाघाट व बल्ह की महिला कांस्टेबल अभ्यर्थियो का ग्राउंड टेस्ट होगा।

एसपी ने बताया कि 19 मई को सरकाघाट, करसोग, सुंदरनगर, सदर की महिला कांस्टेबल पद के लिए शारीरिक परीक्षण होगा। 20 मई को सदर, जोगिंद्रनगर, पधर, बल्द्वाड़ा, थुनाग, संधोल, कोटली, व 21 को चच्योट, औट, लड़भड़ोल की महिला आरक्षी अभ्यर्थियों का सुबह सात बजे से ग्राउंड टेस्ट होगा। एसपी ने बताया कि शारीरिक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर तहसील वार भेजे जा रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिला है तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें