फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 करोड़ से बनेगी डैहर क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना

Fri, 22 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक पाठशाला मंझखेतर को स्तरोन्नत कर इसे उच्च पाठशाला कर दिया गया है। शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने इस स्कूल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंझखेतर स्कूल को उच्च विद्यालय का दर्जा उपलब्ध हो जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर-द्वार पर ही शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गमोहू, खैरा, चवाड़ी, टिहरी, चाह का डोहरा, जाम्बला स्कूलों का दर्जा भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बढ़ाया गया है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि 54 लाख रुपये की लागत से रिहड़ी से गमोहू तथा दो करोड़ रुपये की लागत से घांघणू से खनोखर-सलवाणा सड़क को पक्का किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पलासी में पुल निर्मित करने के लिए 86 लाख रुपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 70 करोड़ रुपये की लागत से डैहर तथा साथ लगती पंचायतों में सतलुज नदी से उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा। जबकि दो करोड़ रुपये की लागत से गड्डीधार पेयजल योजना निर्मित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये की लागत से सलवाणा में दो स्टोरेज टैंक निर्मित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सोहन लाल ठाकुर ने मंझखेतर स्कूल में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख रुपये, स्कूल में शौचालय निर्माण केलिए एकलाख, स्कूल मैदान में सुरक्षा दीवार के लिए दो लाख, कुठली-झांझर-ठारू संपर्क सड़क के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्याध्यापक रामसरन, संजय कुमार, हेमंत शर्मा, शंकर सिंह, बेली राम सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें