फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस ने बरामद किया चाकू

Thu, 12 Jun 2025 06:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बेटे से हत्या में इस्तेमाल लाए चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। द्रुब्बल पंचायत के द्रोबड़ा गांव में हुई वारदात के बाद आरोपी ने चाकू को पुराने घर में छिपा रखा था। हत्या मामले में परिवार के दो सदस्यों समेत अभी तक पांच से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में कुछ और लोगों के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी। बुधवार को न्यायालय में भी आरोपी को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। 13 जून तक पुलिस रिमांड के आदेश न्यायालय से जारी हुए हैं। अब पुलिस पिता की हत्या से जुड़ी अन्य कड़ियां भी सुलझाएगी। उधर, थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि फॉरेंसिक जांच पड़ताल भी की गई है। खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूर पुराने घर में चाकू को बरामद किया है। वहीं, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
बता दें कि बीती सोमवार रात को पत्नी के साथ उलझ रहे बेटे को रोकने के लिए बीच बचाव करने आए पिता की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया था। हत्या के आरोप बेटे पर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें