सुंदरनगर में माता भद्राकाली के शयन कक्ष का ताला खोलने पहुंची पुलिस टीम। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस ने प्रसिद्ध भद्राकाली माता के शृंगार कक्ष पर कमेटी की ओर से लगाए गए ताले को खोल दिया। सोमवार को एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के आदेश पर बीबीएमबी कालोनी पुलिस थाना की टीम ने यह कार्रवाई की। माता के मंदिर में शृंगार कक्ष पर ताला लगाने से माता के शृंगार आदि करने का कार्य ठीक से नहीं हो रहा था।
मंदिर में लंबे समय से परंपराएं ताक पर रखी जा रही थीं। माता के शृंगार कक्ष में माता की शैय्या से ऊंचा बिस्तर लगाकर चौकीदार को सुलाया जा रहा था। समाजसेवी अरुण कुमार, पुजारी भूषण शर्मा, सौरव शर्मा, राकेश शर्मा और रोहित शर्मा ने कहा कि एसडीएम अमर नेगी ने कक्ष का ताला खोलने के कमेटी को आदेश किए है। सुंदरनगर डीएसपी भारत भूषण का कहना है कि सुंदरनगर एसडीएम के निर्देश पर बीबीएमबी पुलिस टीम ने मौके पर जा कर खुलवा दिया है।