फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाढ़ के कहर के बाद धर्मपुर बस अड्डे से आवागमन शुरू

विज्ञापन
धर्मपुर बस अड्डा में पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में हाल ही में आई बाढ़ से अस्त-व्यस्त हालात फिर बदलने लगे हैं। यहां धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। धर्मपुर बस अड्डे से सोमवार को अधिकतर रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। लंबे समय से बंद पड़े बस स्टैंड में फिर से रौनक लौट आई है और यात्री आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि, अब भी कई मार्ग भूस्खलन और सड़कें टूटने के कारण बाधित हैं, जहां के लिए बस सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से धर्मपुर बस अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा था। बस स्टैंड परिसर में पानी भर जाने से दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कई दिनों तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। इससे न केवल यात्रियों को बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। यात्रियों ने भी बस सेवाएं शुरू होने पर राहत की सांस ली है।
एचआरटीसी धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) मेहर सिंह ने बताया कि अधिकतर रूटों पर बसें सुचारु रूप से दौड़ रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां सड़कें बहाल हो चुकी हैं, वहां बस सेवाएं तुरंत शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें