फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल में चरस और भुक्की के साथ दो धरे

Wed, 02 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, धमऱ्र्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के संधोल में मंगलवार रात्रि को गश्त के दौरान पुलिस ने एक ऑल्टो कार से साढ़े सात किलो चरस व भुक्की बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अंधेरे का फायदा उठा एक आरोपी मौके से फरार हो गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें छह सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संधोल में सोमवार रात्रि को हैड कांस्टेबल राजमल के नेतृत्व में पुलिस जवान गश्त कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एक ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। कार में तीन लोग सवार थे। तलाशी लेने पर पुलिस ने कार में चालक सीट के नीचे सौ ग्राम चरस व डिक्की में सात किलो चार सौ ग्राम भुक्की बरामद की।
इसी बीच कार से एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया। आरोपियों की पहचान विजय कुमार व रोहित निवासी संधोल के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से भुक्की की खेप कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी, के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस संबंध मेें एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें