फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी मामले में हर पहलु पर जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में सोने और हीरे के गहनों का बैग गायब होने के मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। रविवार को भी पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शिकायतकर्ता खलियार निवासी गीतांजली का आरोप है कि वह चौहटा में अपनी जेठानी के साथ गई हुई थीं। उसी दौरान उसके गहने गायब हो गए है। महिला की शिकायत के बाद शहरी पुलिस चौकी की टीम ने रविवार को सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगाले। सोमवार को पुलिस बैंक शाखा में भी मामले की छानबीन करेगी। संवाद
विज्ञापन

...
चरस के साथ दो आरोपी धरे
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुंघ फोरलेन में शनिवार सायं करीब 6 बजे एक गाड़ी से 294 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी न्यू छिलकाना बस स्टैंड सहारनपुर, उत्तर प्रदेश और बलवंत सिंह निवासी गांव लावीघाट तहसील सदर जिला सोलन के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
..........
टिपर ने राहगीर को मारी टक्कर
मंडी। शनिवार रात पाली निवासी संतोष कुमार को एक टिपर ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। कोटरोपी के दीवान चंद की ओर से पुलिस थाना पधर में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में दीवान चंद का कहना है कि 10 जनवरी की रात करीब सात बजे टिपर ने संतोष कुमार निवासी पाली को टक्कर मार कर चोटिल कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन

................
चरस आरोपी पुलिस की रिमांड पर भेजे
मंडी। टिक्कन बाजार में 2.244 किलोग्राम चरस और 90,600 रुपये नकदी के आरोप में पकड़े दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने 12 जनवरी तक दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सनद रहे कि 10 जनवरी को पधर पुलिस थाना की टीम ने बाइक सवार जोगिंद्रनगर क्षेत्र निवासी सिद्धांत मल्होत्रा और अंकुश की तलाशी के दौरान चरस और नकदी बरामद की थी। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें