फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विलेजर इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आठवीं साहिल गोस्वामी मेमोरियल ट्रॉफी का फाइनल मैच हटगढ़ स्कूल के मैदान में नागचला इलेवन और विलेजर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें नागचला इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 116 रन बनाए। रिकी ने 52 रन बनाए। विलेजर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनु ने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन

विलेजर इलेवन ने 8 विकेट खोकर 117 रन बना लिए। विलेजर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने 48 रन बनाए। विलेजर ने 2 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 41000 रुपये और उपविजेता टीम को 31000 रुपये व ट्रॉफी दी गई। फाइनल मैच में नाचन के विधायक विनोद चौहान ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें