धार जरोल पंचायत की विशेष आमसभा में मौजूद ग्रामीण। -स्रोतः जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की ग्राम पंचायत धार जरोल में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक कचरा एकत्र करने पर सहमति बनी।
पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत पंचायत के सभी वार्डों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया जाएगा। ग्रामीणों को यह कचरा छांटकर पंचायत कार्यालय या कचरा संग्रहण केंद्र पर जमा करवाना होगा। ग्राम सभा में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रधान ने कहा कि पंचायत का लक्ष्य प्लास्टिक कचरा संग्रहण में शीर्ष स्थान प्राप्त करना है, जिसके लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है।