सुंदरनगर (मंडी)। सीनियर और स्कूली स्टेट कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित दो दर्जन पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बैजनाथ के महाराजा पैलेस में आयोजित स्कूली सीनियर कराटे प्रतियोगिता में जिला मंडी कराटे संघ के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक, 7 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। संघ के वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण लाल भूपी ने बताया कि आलोक नायक, मन्नत ठाकुर, अक्षिता ठाकुर, अनुराधा, रेयांश चौहान, राघव शर्मा, आयुष, सुवान, रोहित कुमार, यथार्थ ने स्वर्ण पदक जीता है।
नरेश ठाकुर, अभिमन्यु भारद्वाज, रूहाश, पियूष, अंशुल, अनुराधा, रोहित ने रजत पदक तथा शौर्य शर्मा, चिराग बन्याल, सावी, पियूष, अंशुल, रिदित, हर्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। जिला मंडी कराटे संघ के प्रधान दिनेश कुमार, महासचिव हंस राज खूब राम, गौरव, पंकज, निशा, सानवी, कल्पना, ओम प्रकाश, नरेंद्र हरी सिंह ने सभी पदक विजेता को बधाई दी। संवाद