पंडोह (मंडी)। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में सब जूनियर लड़कों और लड़कियों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 15-16 मार्च को बिलासपुर के बरमाणा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम का चयन किया गया।
चयन ट्रायल में कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम को गोल्ड मेडल लाने पर बधाई दी। कहा कि मंडी जिले से भावना ठाकुर एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कहा कि भावना के मंडी पधारने पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान टेकचंद शर्मा, महेंद्र कुमार, नेकराम, भावना देवी, गुलजार मुहम्मद और संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद