मंडी। जिला मंडी की अंडर-23 क्रिकेट टीम के शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। इसमें कप्तान चिराग शर्मा और उपकप्तान अर्जुन वाधवा को बनाया गया है।
टीम में रोहित ठाकुर, लोकेश चौहान, गंगा सिंह, अंकुश ठाकुर, मेहुल पठानिया, जय सिंह, अक्षित शर्मा, सौरभ ठाकुर, आदित्य, आयुष गुलेरिया, अर्जुन कुमार, नीरज पठानिया, साहिल, शुभम ठाकुर, शौर्य, संदीप, सर्वज्ञ चोपड़ा, ओजस्वी राणा, आदिश मिन्हास, साहिब सिंह, आर्यन भट्ट, मानक सिंह, आदर्श ठाकुर, मितुल वर्मा शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप कोच शकुन सैनी और पंकज शर्मा की देखरेख में मंडी के पड्डल मैदान में 28 मई से शुरू होगा। इसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। संवाद