फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बॉक्सिंग में छाए सरकाघाट कॉलेज के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सरकाघाट कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सरकाघाट कॉलेज के चार खिलाड़ियों ने क्षेत्र और संस्थान का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में अरमान कटवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। 75 से 80 किलोग्राम वर्ग में अविनाश ने कांस्य पदक जीता। सुपर हैवीवेट वर्ग में आदित्य ने रजत पदक जीता। 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में सरगम ने पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा प्रो. दिनेश ने कहा कि महाविद्यालय की यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें