सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर की ओर से मंगलवार को बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रेनू बाला ने कहा कि पौधरोपण एक सामूहिक जिम्मेदारी है। यह जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने का एक प्रभावी उपाय है। उन्होंने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पेड़ न केवल हमारी बुनियादी जरूरतें पूरी करते हैं, बल्कि जैव विविधता, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और जलवायु नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बनिता ठाकुर, शबनम ठाकुर, पूजा शर्मा, विनोद कुमार, रितिका ठाकुर, बेली राम आदि मौजूद रहे। संवाद