देहवी के पास फोरलेन पर पिकअप व कार में हुई जोरदार भिड़ंत । स्त्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : credit
सुंदरनगर (मंडी)। फाेरलेन में देहवी के पास बुधवार रात करीब 11:45 बजे एक कार और पिकअप के बीच टक्कर होने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और दूसरे को एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया।
शिकायतकर्ता नीरज कुमार निवासी गांव चंबोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने बताया कि वह बुधवार रात अपने मालिक के साथ महिंद्रा पिकअप में आलू की सप्लाई लेकर सब्जी मंडी धनोटू जा रहा था। जब वह देहवी के पास पहुंचा तो फोरलेन पर वनवे यातायात चल रहा था। इसी दौरान सुंदरनगर की तरफ सामने से आ रही कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे में उसे कोई चोट नहीं लगी, लेकिन गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में कार सवार सारांश (19) पुत्र हेमराज निवासी गांव रत्ती तहसील बल्ह को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और हर्ष (20) पुत्र हेमराज निवासी रिवालसर तहसील बल्ह को एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद