फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने हमलावर भालू से बचा ली मालिक भेड़पालक की जान

Wed, 03 May 2017 10:40 PM IST
मंडी
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल व्यक्ति का बरोट अस्पताल में उपचार करतीं डाक्टर स्वास्तिका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की लपास पंचायत के रोलिंग गांव से सटे बोकरी जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए भेड़पालक पर बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब भालू ने हमला कर दिया। भेड़पालक ने बचने के लिए पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, भालू ने व्यक्ति को पेड़ पर चढ़ते वक्त नीचे पटक दिया। इतने में भेड़ पालक के पालतू कुत्तों ने भालू पर हमला बोल दिया। जिससे भालू डर कर वहां से भाग गया। भालू के हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लपास पंचायत के रोलिंग गांव का भेड़पालक पुरखू राम (33) पुत्र घांथू राम बुधवार दोपहर गांव से सटे बोकरी नामक जंगल में भेड़ बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान उसके कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। उसने कुत्तों के करीब जाकर देखा तो भालू भेड़ों पर हमला कर रहा था। पुरखू राम ने तुरंत अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, भालू ने पुरखू राम पर पेड़ पर चढने से पहले ही नीचे पटक दिया। वह भालू की पंजों के हमले से लहूलुहान हो गया। इतने में पुरखू राम के दोनों कुत्तों ने भालू पर हमला बोल दिया। जिससे भालू डर कर वहां से भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी पुरखू राम पैदल चलकर छह किमी दूर बरोट अस्पताल पहुंचा।
   
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में तैनात डाक्टर स्वास्तिका ने पुरखू राम को प्राथमिक उपचार दिया। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डाक्टर स्वास्तिका ने कहा कि पुरखू राम को पांच छह जगह पर भालू ने बार कर जख्मी किया है। तीन चार जगहों पर भालू के पंजे के गहरे जख्म लगे हैं। उपचार के बाद पुरखू की हालत स्थिर है। लपास पंचयात के उप प्रधान रमेश ने सरकार व प्रशासन से पुरखू के लिए उचित राहत राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

की मांग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें